पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी चर्म पर है : डॉ. रवजोत

पंजाब में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी चर्म पर है : डॉ. रवजोत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | गत दिनों कांग्रेस वर्करों व नेताओं द्वारा पंजाब विधानसभा में विरोधी धिर के नेता आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा से धक्का मुक्की करने और खैहरा के बचाव के लिए पुलिस मुलाजिमों की भी कांग्रेसी वर्करों द्वारा मारपीट करना यह दर्शाता है कि पंजाब में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी चर्म पर है। यह बात ‘आप’ के जनरल सचिव पंजाब डॉ. रवजोत ने कही। उन्होंने कहा कि खैहरा उन लोगों के हक में आवाज बुलंद कर रहे है, जिन पर कांग्रेस के नेता जुल्म कर रहे हैं। डॉ. रवजोत ने कहा कि खैहरा पर कांग्रेसियों द्वारा किए हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जिसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जनतक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा के अंदर भी कांग्रेसियों द्वारा की जा रही धक्केशाहियों के मामले को उठाएंगे व साथ ही धक्केशाही का शिकार होने वाले लोगों को साथ लेकर पूरे राज्य में सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। इस मौके मलकीत सिंह, हरप्रीत धामी, डॉ. जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, तजिंदर बरियाल, मनजीत जंडा, हरजोत धुग्गा, मुकेश डडवाल, संजय अत्तरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...