पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे मंडी स्कूल में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

रेलवे मंडी स्कूल में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी में राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में मनाया। इसमें हेल्थ इंस्पेक्टर प्रितपाल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके प्रितपाल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को डेंगू की रोकथाम व उसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी।

प्रिंसिपल ललिता रानी ने भी बच्चों को अपने आसपास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल विद्यार्थियों में क्विज मुकाबले करवाए, जिसमें पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके रविंदर कौर, कमलजीत कौर, अपराजिता कपूर व नवजोत कौर मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...