क्ले एक्टिविटी में लिटल एंजिल में बच्चों ने बनाए आइसक्रीम व लॉलीपॉप
होशियारपुर | शेखां मोहल्ला स्थित लिटल एंजिल प्री स्कूल में एमडी पूनम छाबड़ा की अध्यक्षता में बच्चों में क्ले एक्टिविटी करवाई। एक्टिविटी के दौरान सभी बच्चों ने क्ले के साथ आइसक्रीम, लॉलीपॉप व अन्य विभिन्न आकृतियां बनाई और खूब मजा किया।
एमडी पूनम छाबड़ा ने बताया कि स्कूल में एसी एक्टीविटी करवाने का मुख्य उद्देश्य नन्हें बच्चों के हुनर को उजागर करना और उनके अंदर छुपी हुई कला को उभारना है। इस एक्टिविटी दौरान सभी बच्चें बहुत खुश व उत्साहित दिखाई दिए।