पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्राफ्टमैनशिप कोर्स की परीक्षा में सेंट सोल्जर के छात्र चमके

क्राफ्टमैनशिप कोर्स की परीक्षा में सेंट सोल्जर के छात्र चमके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों ने वन ईयर क्राफ्टमैन शिप कोर्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान, अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। पंजाब स्टेट टेक्निकल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग बोर्ड चंडीगढ़ द्वारा ली गई इस परीक्षा में हर्षवर्धन सिंह 85.5 प्रतिशत अंकों के साथ संस्थान में प्रथम रहा। ऐसे ही छात्रा रोमा 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि अमृतपाल सिंह 78 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल संदीप लोहानी तथा हेड आफ दि डिपार्टमेंट मनीश गुप्ता ने बताया कि संस्था का नतीजा शत-प्रतिशत रहा है। छात्रा निधि, साहिल कोहली, रोबिन, पवनप्रीत, ट्विंकल, जागरे मसीह, रमनदीप कौर तथा सिमरनजीत सिंह ने पहले 10 स्थान में जगह बनाई है। इस मौके सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस शानदार प्राप्ति के लिए सभी छात्रों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...