माउंट कार्मल की अंशुल कंवर ने 92 % अंक किए हासिल
होशियारपुर | आईसीएसई द्वारा घोषित 10वीं के नतीजे में माउंट कार्मल स्कूल की छात्र अंशुल कंवर ने 92 प्रतिशत अंकों से अपने माता-पिता, स्कूल अध्यापकों का नाम रोशन किया है। जानकारी देते अंशुल के पिता विशाल कंवर व माता रेनू कंवर ने बताया कि अंशुल पढ़ाई को लेकर काफी संजीदा है और किताबें ही उसकी जिंदगी है। अंशुल ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।