बीएससी एग्रीकल्चर 5वें सेमेस्टर में दीक्षा मेरिट में 7वें स्थान पर
होशियारपुर | डीएवी कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर 5वें सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने बताया कि कॉलेज छात्रा दीक्षा यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसी तरह छात्रा शिखा ने 80.36 प्रतिशत अंकों से दूसरा और विपुल सदयाल ने 76.96 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष डॉ. अनूप ने इन छात्राओं को बधाई दी।