20 को प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक का होगा स्वागत : डॉ. घई
होशियारपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा बैठक संसदीय कार्यालय में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रमन घई ने विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस संबंधी भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि बैठक में 20 मई को नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के पहली बार होशियारपुर आगमन पर करवाने वाले स्वागत समारोह के विषय पर चर्चा की। यहां डा. रमन घई ने कहा कि 20 मई को श्वेत मलिक का होशियारपुर आगमन पर भव्य स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि श्री श्वेत मलिक के आगमन की पूरी तैयारियां लगभग मुकम्मल हो चुकी हैं। सभी कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल होकर श्वेत मलिक को उनके परिवार की ताकत का एहसास करवाएं। इस मौके रोहित सूद हनी ने कहा युवा मोर्चा ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इस मौके भाजयुमो के जिला महासचिव जगदीप सोहल, सी. उपाध्यक्ष सन्नी सैनी, जिला सचिव दीपक रॉक्सी, धीरज ऐरी, मंडल अध्यक्ष अलोका, महासचिव हरप्रीत सेठी, उपाध्यक्ष हरी ओम नंबरदार, माहिलपुर मंडल अध्यक्ष रिशु बाली, चब्बेवाल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैंपी, शामचौरासी अध्यक्ष जस्सा मुरादपुर, गगन, बॉबी, मनिंदर मनी, आर.के., पोकी सैनी, अभिषेक, सन्नी, रामाशंकर मौजूद थे।