पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइलेट्स में बढ़िया बैंड दिलवाने व कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 5 लाख ठगे, केस दर्ज

आइलेट्स में बढ़िया बैंड दिलवाने व कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 5 लाख ठगे, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | आइलेट्स में बढ़िया बैंड दिलवाने और विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले दो लोगों पर थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई तजिंदर सिंह ने बताया कि जालंधर के गांव भोडे सपराय के जगदीश सिंह ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी थी कि होशियारपुर के अमित भंडारी निवासी कमालपुर और कुशाल विशिष्ट ने 10 फरवरी को आइलेट्स में बढ़िया बैंड दिलवाकर कनाडा भेजने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपए लिए थे लेकिन उसको कनाडा नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इस मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...