पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला आईटीआई में डॉ. चारु ने दांत जांचे

महिला आईटीआई में डॉ. चारु ने दांत जांचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सरकारी आईटीआई महिला रेड रोड में दंत चिकित्सक डॉ. चारु गुलाटी ने कैंप लगाकर छात्राओं के दांतों का चेकअप किया। उन्होंने छात्राओं को दांतों की संभाल और बीमारियों संबंधी भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी संभाल से हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर दांत मजबूत और स्वस्थ होंगे तो हम किसी भी चीज को चबा सकेंगे और अच्छी तरह से चबाया हुआ खाना शरीर में जाने से हम उसे बेहतर ढंग से पचा पाते हैं। इसलिए खाने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता में भी दांतों का बहुत महत्व है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की 100 से अधिक छात्राओं का चेकअप करके उन्हें हेल्थ टिप्स दिए। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश लाल व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

दांतों की संभाल संबंधी जानकारी देतीं डॉ. चारु गुलाटी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...