भाजपा की शुरू की गई आजीवन सहयोग निधि से आम लोगों को जोड़ें : मीनू सेठी
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
भाजपा महिला मोर्चा जिला होशियारपुर की बैठक प्रधान व पार्षद मीनू सेठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके मीनू सेठी ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को भाजपा की तरफ से शुरू की मुहिम आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसमें सहयोग के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाजपा मातृ शक्ति का पूर्ण सहयोग रहेगा और मातृ शक्ति इसमें बढ़चढ़ भाग लेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को बड़ी जीत प्रदान की है उसने इतिहास लिखा है। जिसकी बदौलत कर्नाटक अब और भी तेजी के साथ विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने मातृ शक्ति से अपील की कि वे भाजपा आजीवन सहयोग निधि में बढ़चढ़ कर सहयोग करें।
पार्षद मीनू सेठी ने बताया कि 20 मई को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के होशियारपुर दौरे के दौरान पूरी मातृ शक्ति उनका जोरदार स्वागत करेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष तृष्ला शर्मा, चंचला ठाकुर, महासचिव रजनी सैनी, कुलविंदर कौर, सतनाम कौर, सचिव पूनम खोसला, किरन सैनी, वरिंदर कौर, पश्चिमी मंडल प्रधान स्वर्ण कौर, हरियाना मंडल उपाध्यक्ष परमजीत कौर, उपासना सदस्य उपस्थित थी।
भाजपा महिला मोर्चा की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करतीं पार्षद मीनू सेठी।