जिला होशियारपुर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव अजनोहा पंजाब का
जिला होशियारपुर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव अजनोहा पंजाब का ऐतिहासिक गांव है। श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार गुरदियाल सिंह अजनोहा और समेत गांव के अकाली नेता फूला सिंह भी इस गांव के रहने वाले थे। हरकीरत सिंह 2006 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसके बाद वह सामाजिक भाईचारे कार्यों में बढ़-चढ़कर काम करने लगे। हरकीरत ने प्रवासियों के लिए तमाम सामाजिक कार्य किए हैं जिसके चलते वह स्थानीय लोगों में जाना-पहचाना चेहरा हैं। पार्टी की विक्टोरियन प्रमुख समांथा रैटनम ने कहा कि हरकीरत सिंह ने रक्तदान मुहिम और समाज सेवा के बड़े कार्य किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि हरकीरत सिंह इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई भाईचारे की तरक्की के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। पार्टी का मानना हैं कि मेलबर्न के पश्चिमी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रवासी बसाहट मुख्य मुद्दे हैं। कई वर्षों से यहां पर प्रवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है।