पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन चौक में स्कूटी की डिग्गी से सामान निकालता चोर पकड़ा

स्टेशन चौक में स्कूटी की डिग्गी से सामान निकालता चोर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मंगलवार को संत भाग सिंह नगर में एक स्नैचर को जनता ने काबू कर पुलिस के हवाले किया था। वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी जनता ने एक चोर को मौके पर चोरी करते हुए पकड़ लिया। बाद में चोर को थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया।

सिटी थाने के थानाध्यक्ष लोमेश शर्मा ने बताया कि उनको दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सेशन चौक में लोगों ने एक चोर को पकड़ा है। वहां गए तो पता चला कि एक युवती अपनी स्कूटी खड़ी कर दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गई, तभी एक अज्ञात युवक उसकी स्कूटी की डिग्गी खोल उसमें से कुछ निकाल रहा था जिसको लोगों ने शक पड़ने पर काबू कर लिया। मौके पर स्कूटी की मालिक युवती भी आ गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम ने पहुंच पर युवक को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी पहचान परदीप सिंह निवासी भगत सिंह नगर होशियारपुर के रूप में हुई है। उक्त युवक पहले भी बहुत से वाहनों से इस तरह वारदात कर सामान चोरी कर चुका है।

खबरें और भी हैं...