महंगाई के विरोध में इंटक ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से महंगाई बढ़ने पर केंद्र सरकार का विरोध करते हुए इंटक ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। दोआबा जोन इंटक के प्रधान व सचिव पंजाब प्रदेश कर्मबीर बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश कांग्रेस मुक्त करने का फोबिया हो गया है। कांग्रेस मुक्त करते करते नरेंद्र मोदी महंगाई की वजह से देश को गरीब मुक्त कर रहे हैं। भाजपा सरकार आई है पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से महंगाई दर बढ़ गई है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट खराब हो गया है। कर्मबीर बाली ने कहा कि हवाई यात्रा करते-करते हवाई वादे करने में नरेंद्र मोदी माहिर हो गए हैं। इस मौके पर नीरज शर्मा, लक्की कुमार, नीटा सिंह, राजिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, विपन कुमार, सुरेश कुमार, शाम कुमार, बलविंदर कुमार, दीपक नैय्यर मौजूद थे।
पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते इंटक कार्यकर्ता।