- Hindi News
- National
- टांडा में मिट्टी के 2768 सैंपल जांचे, 2680 और जांचने का टार्गेट : खेतीबाड़ी अफसर
टांडा में मिट्टी के 2768 सैंपल जांचे, 2680 और जांचने का टार्गेट : खेतीबाड़ी अफसर
मुख्य खेतीबाड़ी अफसर होशियारपुर के निर्देशानुसार खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग टांडा द्वारा खेतीबाड़ी अफसर टांडा सतनाम सिंह की अगुवाई में सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम के अंतर्गत गांव जलालपुर व रानी पिंड में मिट्टी के नमूनों की जांच की गई। डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव को 5-5 हेक्टर के ग्रिड में बांटकर मिट्टी के नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने किसानों को बताया कि ब्लॉक टांडा में साइकिल एक में मिट्टी के 2768 सैंपल जांचे गए और दूसरे साइकिल में 2680 सैंपल की जांच का निशाना है, जो धान की बुआई तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह दी और कहा के खाद के इस्तेमाल के लिए मिट्टी की जांच जरूर करवाई जाए और जरूरत के हिसाब से ही खाद डाली जाए। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी विकास अफसर टांडा, मनिंदरपाल सिंह खेतीबाड़ी विस्तार अफसर, सुखजिंदर सिंह, रछपाल सिंह, संजीव कुमार, मनप्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, सुरजीत सिंह, लखवीर सिंह लक्खी, सुखविंदर सिंह, हरबंस सिंह, अजीत सिंह मौजूद थे।