पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है : डॉ. रेणु सूद

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है : डॉ. रेणु सूद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके सेहत विभाग ने जन जागरूकता के लिए रैली सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर से की। रैली को सिविल सर्जन डॉ. रेणु सूद ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके डॉ. रेणु सूद ने बताया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है।

जिला सेहत अफसर डॉ. सेवा सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बताया कि सफाई रखे, कूलरों और गमलों के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें, ताकि मच्छरों से अपने आप को वह अपने परिवार को बचाया जा सके। डॉ. शैलेश ने बताया कि हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाता है, जिस अनुसार समूह नागरिक को अपने घरों के कूलरों, गमलों, फ्रिजों की सफाई करनी चाहिए। इस मौके प्रिंसिपल एके दत्ता, प्रशोत्म लाल, गुरविंदर सिंह, संजीव ठाकुर, तरसेम लाल, जसविंदर, हर रूप कुमार, सुभाष, गगनदीप, राकेश कुमार, प्रेम चंद व स्कूल स्टाफ मौजूद था।

घंटाघर स्कूल से जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना करते सिविल सर्जन डॉ. रेणु सूद व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...