पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियां ही डेंगू का मुख्य वजह : डॉ. सरदूल सिंह

पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियां ही डेंगू का मुख्य वजह : डॉ. सरदूल सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर जागरूकता कैंप सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में एसएमओ पीएचसी चक्कोवाल डॉ. सरदूल सिंह की प्रधानगी में करवाया। इस मौके सेहत विभाग टीम में बीईई रमनदीप कौर, हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत सिंह, एलएचवी ज्ञान कौर, एएनएम प्रेम लता, मल्टी पर्पज हेल्थ मेल वर्कर सतविंदर कुमार, आशा वर्कर ओमी रानी, कमलजीत कौर, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

इस मौके डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि बरसातों के मौसम में 2 तरह की बीमारियां होती है, जिनमें से पानी से होने वाली बीमारियों और मच्छरों से होने वाली बीमारियां शामिल है। इसलिए जरूरी है कि मच्छर पैदा करने वाले गंदे पानी, कूड़े के ढेर, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

साथ ही घर की छतों पर बरसात का पानी न खड़ा होने दें। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, मासपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्सों में दर्द, उल्टी आना, थकावट होना, चमड़ी पर दाने और मुंह व मसूड़ों में खून होने के लक्ष्ण दिखाई दें, तो वह व्यक्ति डेंगू का शकी हो सकता है, जिसके लिए जल्द ही पास के अस्पताल में डॉक्टरी जांच करवाएं। डेंगू बुखार का टेस्ट और सुर्पोटिव इलाज जिला अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है।

कैंप के दौरान लोगों को जागरूक करते डॉ. सरदूल सिंह और अन्य डॉक्टर्स।

खबरें और भी हैं...