पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वहितकारी विद्या मंदिर के सत्यम और अनमोल को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

सर्वहितकारी विद्या मंदिर के सत्यम और अनमोल को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिश्रमी विद्यार्थी ही जीवन में आगे बढ़ता है। यह विचार एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में प्रिंसिपल देशराज शर्मा ने एनसीसी कैडेट सत्यम व अनमोल को उनकी बेस्ट परफॉरमेंस के लिए बेस्ट कैडेट चुने जाने पर बधाई देते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि स्कूल एक मंच है यहां से जो विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचान कर उचित निर्णय के साथ अपने को आगे बढ़ाता है वही उसकी सफलता की सीढ़ी बनती है।

एएनओ श्वेता शर्मा ने कहा कि स्कूल के दोनों छात्र अनमोल व सत्यम साल भर में आयोजित गतिविधियों जिसमे इंटर बटालियन, इंटर ग्रुप राइफल शूटिंग, बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता, एटीसी कैंप में बेस्ट कैडेट रहने पर एनसीसी 12 बटालियन होशियारपुर से वेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया। ग्रुप कमांडर आईएमएस परमार ने दोनों छात्रों को एनसीसी हेड क्वाटर जालंधर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशंसा-पत्र भी दिए।

बुधवार विद्यालय में प्रिंसिपल देशराज शर्मा ने दोनों छात्रों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।

सर्वहितकारी में एनसीसी बेस्ट कैडेट सत्यम व अनमोल को सम्मानित करते प्रिंसिपल देशराज शर्मा व अन्य अध्यापक। -भास्कर

खबरें और भी हैं...