पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर के युवा हरकीरत ऑस्ट्रेलिया में लड़ेंगे असेंबली चुनाव

होशियारपुर के युवा हरकीरत ऑस्ट्रेलिया में लड़ेंगे असेंबली चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सियासी दलों में शामिल ग्रीन्स ने होशियारपुर के गांव अजनोहा के युवा हरकीरत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। हरकीरत विक्टोरिया प्रांत के मेलटन हलके से चुनाव लड़ेंगे। यहां नवंबर में असेंबली चुनाव होने जा रहे हैं। हरकीरत 2006 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। साथ-साथ वह समाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। पार्टी की विक्टोरियन प्रधान समेथा रतनम ने कहा है कि हरकीरत ने सिख खूनदान मुहिम समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। गौरतलब है कि पिछले 26 साल से यहां लेबर पार्टी का उम्मीदवार जीतता रहा है।

हरकीरत सिंह

खबरें और भी हैं...