होशियारपुर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) के विद्यार्थियों ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता की ओर से परीक्षा में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रिंसिपल निरजंन दास भाटिया ने भी इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और अपनी ओर से 3100 रुपए बच्चों की भलाई के लिए भेंट किए। इस मौके जतिंदर सिंह सोनी, कमल माही, हरजिंदर सिंह, निर्देश सिंह, नमिंदर हीरा, श्रीराम शर्मा, रोशन लाल, मनीषा कुमारी, प्रवीन कुमारी, सुरजीत राजा व मनप्रीत सिंह मौजूद थे।