पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्स विद्यालय की दिलप्रीत कौर ने जेईई परीक्षा में बाजी मारी

डिप्स विद्यालय की दिलप्रीत कौर ने जेईई परीक्षा में बाजी मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | डिप्स चेन ऑफ इंस्टिट्यूशंस की छात्रा दिलप्रीत कौर ने जेईई मेंस की परीक्षा में 124 अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में देशभर के करीब दस लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें दिलप्रीत कौर ने 124 अंक प्राप्त कर 152974वां रैंक प्राप्त किया। दिलप्रीत कौर ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों और स्कूल की प्रिंसिपल को दिया। उसने यह भी कहा कि अपने माता पिता के आशीर्वाद से ही इस परीक्षा में सफल होने में कामयाब हुई। डिप्स विद्यालय के चेयरमैन गुरबचन सिंह, सीईओ मोनिका मनोत्रा और प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा ने दिलप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...