पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैमिली वेलफेयर कमेटी ने किया 121 केसों का निपटारा : सीजेएम सुचेता

फैमिली वेलफेयर कमेटी ने किया 121 केसों का निपटारा : सीजेएम सुचेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सुचेता आशीष देव की अगुवाई में फैमिली वेलफेयर कमेटी के मेंबरों से बैठक की। इस मौके उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार गठित की गई फैमिली वेलफेयर कमेटी जिला व सेशन जज प्रधान सुनील कुमार अरोड़ा की अगुवाई में फैमिली वेलफेयर कमेटी पिछले कुछ महीनों से अच्छे ढंग से अपना काम कर रही है।

सुचेता आशीष देव ने कहा कि अब तक कमेटी में करीब 179 केस आ चुके है और 121 केसों का निपटारा किया जा चुका है। इस कमेटी द्वारा दोनों पक्षों की सूझबूझ से 12 केसों में आपसी पारिवारिक समझौते भी करवाए गए है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गांव पंडोरी मिआल में सेमिनार करवाकर नालसा की स्कीमों और मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में जानकारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...