क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे व स्टाफ सदस्य। -भास्कर
होशियारपुर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल में बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए क्विज प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता का संचालन मैथ मास्टर राजीव कुमार ने किया। इसमें बच्चों से डेंगू की बीमारी से बचाव के बारे में प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में टीम डी जिसमें गौरव, हरमनजीत कौर, मनप्रीत, गुरप्रीत व रीना देवी शामिल थे पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके नरेश कुमार वशिष्ट, रछपाल सिंह, सुनील कुमार, रितु वर्मा, तजिंदर सिंह, मदन वीरा, बलवीर कुमार, कर्मजीत कौर, नवनीत कौर भी उपस्थित थे।