भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
माता चिंतपूर्णी सड़क पर हजारों भक्तों का आना जाना रहता है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की सिफारिश पर इस सड़क को चार मार्गीय बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ साथ इस सड़क पर जितने गांव पड़ते है उन्हें संसदीय कोष निधि के माध्यम से सुंदर बनाने का कार्य विजय सांपला ने शुरू किया है।
यह बात पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमेन संजीव तलवाड़ ने अलग अलग पंचायतों को चेक वितरित करते हुए कही। तलवाड़ ने कहा कि विजय सांपला ने होशियारपुर को पयर्टन केंद्र बनाने का सपना देखा है। इसके लिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। तलवाड़ ने कहा कि इन प्रयासों के चलते पहले रेल सेवा, सड़क यातायात, हवाई यातायात को पहले ही बेहतर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब होशियारपुर में औद्योगिक इकाई लाने का कार्य चल रहा हे। इस मौके संजीव तलवाड़ ने गांव आदमवाल को 2 लाख, श्री गुरु रविदास नगर को 1.90 लाख, गांव थथल को 2.50 लाख, गांव शेरपुर बातियां को 2 लाख, गांव कौटलागोंसपुर को 2.25 लाख के चेक विकास कार्यों के लिए भेंट किए।
इस मौैके देहाती मंडल प्रधान एडवोकेट नवजिंदर बेदी, सतवीर सिंह सती, धर्मपाल, बहादुर सिंह, धनी राम, मनप्रीत सिंह, अनु भारद्वाज व अन्य पंचायत सदस्य मौजूद थे।
पंचायतों को चेक बांटते संजीव तलवाड़। -भास्कर