घटना के वक्त मैं स्कूल में नहीं था : हेड टीचर
घटना के वक्त मैं स्कूल में नहीं था : हेड टीचर
इस संबंध में स्कूल हेड टीचर सोम नाथ ने बताया कि जब यह घटना घटी तो वह स्कूल में नहीं थे। स्कूल के जरूरी काम के लिए वह होशियारपुर गए हुए थे। शाम को एक बच्चे को पीटने के बारे में उन्हें पता जरूर चला। लेकिन जब मंगलवार को इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया तो उन्हें हैरानी जरूर हो रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सारा मामला डीईओ प्राइमरी और थाना मेहटियाना की पुलिस के ध्यान में लाया गया है। उन्होंने पीड़ित बच्चों के परिवारों को भरोसा दिया हैं कि जांच के बाद टीचर के विरुद्ध कार्रवाई जरूर की जाएगी।