भास्कर ने उठाया था मामला
बता दें कि महिला अकाली नेता और उसके बेटे की शह पर तखनी में 3-4 महीने तक अवैध माइनिंग हुई। इस दौरान जून माह के पहले हफ्ते में भास्कर ने तस्वीरों के साथ मामले का खुलासा किया था। 7 जून 2015 को सुखबीर बादल होशियारपुर दौरे पर थे, उन्होंने यह मामला एक रैली के दौरान उठाया। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और तुरंत केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते अकाली नेता का नाम हट गया और उसके कारिंदों का नाम सामने आया और मामला दायर हुआ।