पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक से मिलने गए व्यक्ति का आरोप सुरक्षा कर्मियों ने पीटा, मिलने नहीं दिया

विधायक से मिलने गए व्यक्ति का आरोप सुरक्षा कर्मियों ने पीटा, मिलने नहीं दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर

बडला निवासी दिलबाग सिंह ने विधायक के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। दिलबाग ने 16 अप्रैल 2018 को एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने 12 अप्रैल को चब्बेवाल के विधायक डॉ. राजकुमार से फोन पर 13 अप्रैल को होशियारपुर-बजवाड़ा रोड पर उनकी कोठी में मिलने के लिए 9 बजे का समय लिया था। लेकिन जब वह 13 अप्रैल को अपनी प|ी के साथ नौ बजे विधायक की कोठी पर पहुंचे तो वहां मौजूद उनके चार सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। दिलबाग ने आरोप लगाया कि जब उन्हें बताया कि विधायक से मिलने के लिए समय लिया हुआ है तो उक्त पुलिस कर्मियों ने उनकी बात पर यकीन करने की जगह उसके थप्पड़ मारे और गाली गलौज करते हुए उसे वहां से भगा दिया। दिलबाग सिंह ने एसएसपी से मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...