पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध माइनिंग करती दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, दो लोगों पर केस दर्ज

अवैध माइनिंग करती दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, दो लोगों पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | थाना सदर की पुलिस ने होशियारपुर के भंगी चो के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली काबू कर ट्रैक्टर चालक विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना सदर के एसएचओ अंकुश गुप्ता ने बताया कि पुलिस पार्टी उनकी अगुवाई में शहर की गश्त कर रही थी कि भंगी चो के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर ट्रैक्टर मालिक सौरव महिन्द्रू निवासी होशियारपुर के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने बजवाड़ा-बुल्लाबाड़ी रोड पर रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर मालिक नरिंदर सिंह निवासी होशियारपुर विरुद्ध केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...