अवैध पेयजल कनेक्शन हफ्ते में रेगुलर कराने के निर्देश
होशियारपुर | नगर निगम कमिश्नर द्वारा दफ्तर के कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागी मीटिंग की गई। मीटिंग में कमिश्नर ने शहर में चल रहे अवैध वाटर सप्लाई के कनेक्शनों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि एेसे अवैध कनेक्शनों से जहां नगर निगम की आमदन को नुकसान होता है, वहीं पानी का दुरुपयोग भी होता है। उन्होंने शहर वासियों को अपील की कि जिन व्यक्तियों द्वारा वाटर सप्लाई के गैर कानूनी कनेक्शन चलाए जा रहे हैं वह एक हफ्ते के अंदर उन्हें रेगुलर करवा लें। एेसा न करने पर उल्लंघना करने वाले के कनेक्शन काटे जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।