होशियारपुर | जीएमए सिटी पब्लिक स्कूल सिंगडीवाला में 15 साल तक के विद्यार्थियों का एमआर टीकाकरण किया। यह टीकाकरण डॉक्टरों की टीम ने अभिभावकों की मौजूदगी में किया। इस मौके प्रिंसिपल अनिल पठानिया व चेयरमैन सुंदर श्याम अरोड़ा ने बताया कि इस टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई और यह टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है।