होशियारपुर | नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला मिलाप नगर में नगर निगम द्वारा लगाए गए पीने वाले पानी के ट्यूबवेल को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली का मीटर लगा दिया गया है। यह जानकारी वार्ड कौंसलर बिक्रमजीत सिंह कलसी ने बताया कि ट्यूबवेल को इस बिजली के मीटर से कनेक्शन करने पर इस ट्यूबवेल द्वारा 2-4 दिनों में ही मोहल्ला निवासियों को साफ सुथरा पीने वाला पानी मुहैया करवा दिया जाएगा और वार्ड नंबर 24 के निवासियों को पीने वाले पानी की कोई भी कमीं नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में निर्विघ्न पीने वाला पानी मुहैया करवाने के विशेष निर्माण किए जा रहे हैं। ट्यूबवेल की बिजली के मीटर का कनेक्शन करने वाले कौंसलर बिक्रमजीत सिंह कलसी के अलावा जसवंत राय, लखवीर सिंह, बोध राज चौहान, बिजली विभाग के जेई उदय राज सिंह मौजूद थे।