होशियारपुर | मॉडल टाउन पुलिस ने इटली भेजने के नाम पर 7 लाख 20 हजार रुपए की ठगी करने वाले चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गांव महिलावाली के निवासी दक्ष सिंह ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में बताया कि उसने रणजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन होशियारपुर समेत 4 अज्ञात लोगों को इटली भेजने के लिए 7 लाख 20 हजार रुपए दिए थे लेकिन उक्त लोगों ने न तो उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किये। एएसआई गुलशन कुमार ने बताया के पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह समेत 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420, 406, 465, 468, 471 के तहत केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।