होशियारपुर | बैडमिंटन में अंडर-13 में नेशनल स्तर से पहले स्थान पर अंडर-15 में 10वें स्थान पर पहुंच चुकी होशियारपुर की राधिका शर्मा की अब तक न तो केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार की नजर पड़ी है। देश की यह नेशनल खिलाड़ी जिला होशियारपुर के साथ संबंधित है जिसका पिता विकास शर्मा स्थानीय जिला परिषद में सुपरिंटेंडेंट के तौर पर तैनात है। उक्त बात चेयरमैन आरटीआई अवेयरनेस फोरम पंजाब राजीव वशिष्ठ ने कही। उन्होंने कहा कि राधिका शर्मा अंडर 13 (सिंगल) में इस समय देश में पहले रैंक पर स्थापित हो चुकी है, 6वीं क्लास की इस छात्रा को जहां स्टेट चैंपियन (पंजाब) इन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 जोकि आंध्रप्रदेश में हुई थी में तीसरे स्थान पर रही थी, इस चैंपियनशिप में देश की कुल 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि राधिका की छोटी बहन तानवी शर्मा जो तीसरी क्लास की छात्रा है वह भी अपनी बड़ी बहन के साथ ही हैदराबाद में गोपी चंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है। प्रांत और देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत कर रही इन खिलाड़ियों की मां मीना शर्मा अपनी बच्चियों के साथ ही हैदराबाद में रहकर उनकी ट्रेनिंग में सहायता कर रही हैं, जिन्होंने शारीरिक शिक्षा में एमफिल की हुई है। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को स्टार बनने के पीछे बेशक सरकार हाथ रखती है पर स्टार बनने तक के रास्ते पर आने वाली मुश्किलों को वह खुद ही दूर करते हैं। राधिका और नावी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं को मौजूदा समय तक न तो सरकार द्वारा कोई सहायता मिल रही है और न ही कोई कंपनी स्पांसर कर रही है। राधिका शर्मा द्वारा चाओ जी मेमोरियल ऑफ इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट जो वर्ष 2016 में करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में करवाया गया था में भी भाग लिया, इसके अलावा 30वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2016 जोकि आंध्रप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा करवाई गई थी में भी पंजाब द्वारा भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया, 29वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2016 में राधिका विजेता रही थी।
सरकार की तरफ से आज तक नहीं मिली कोई मदद