पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर दी : रोहित जोशी

भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर दी : रोहित जोशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | कर्नाटक में लोगों द्वारा भाजपा को पूरी तरह नकार देने के बावजूद राज्यपाल द्वारा भाजपा हुक्मोंनुसार मिलकर सोची समझी साजिश तहत भाजपा को सरकार बनाने के लिए कहना बहुत निंदनीय व गैर कानूनन है। भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर दी है और लोकतंत्र का गला घोट दिया है। यह बात जिला यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट रोहित जोशी ने कही। रोहित ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के पास स्पष्ट बहुमत थे और सरकार बनाना बिल्कुल योग्य था, लेकिन राजपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए कहना निंदनीय बात है, क्योंकि भाजपा के पास न तो बहुमत है और न ही पूरे विधायक है, जिस कारण लोकतंत्र की हत्या की गई है, जिसका यूथ कांग्रेस सख्त शब्दों में विरोध करती है। भाजपा और इसके हुक्मगारों को देश की जनता 2019 की लोकसभा चुनावों में जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...