होशियारपुर | आईसीएसई की 10वीं की परीक्षा में सान्या सचदेवा 97 प्रतिशत अंकों से जिले में थर्ड रही। सान्या के पिता पुनीत सचदेवा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत है। इस मौके सान्या ने बताया कि उसके पापा पुनीत के साथ साथ उसकी माता ऋतु सचदेवा भी उसे हमेशा प्रेरित करती है। सान्या के जीवन का लक्ष्य केमिकल इंजीनियर बनना है। सान्या की इस उपलब्धि पर उसके दादा किशन चंद सचदेवा व दादी रमेश कुमारी ने बधाई दी और उसका मुंह मीठा करवाया। बेटी की इस सफलता पर पूरा सचदेवा परिवार गौरवांवित महसूस कर रहा है।