पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुभम भारद्वाज मेडिकल ग्रुप में 92.5 % अंकों से जिले में अव्वल

शुभम भारद्वाज मेडिकल ग्रुप में 92.5 % अंकों से जिले में अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | माउंट कार्मल स्कूल की 12वीं की छात्रा शुभम भारद्वाज आईसीएसई बोर्ड के मेडिकल ग्रुप में 92.5 प्रतिशत अंकों से जिला में पहले स्थान पर रही है। इस मौके शुभम के माता प्रमोद भारद्वाज और पिता हररूप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी दिन में 8 से 10 घंटे लगातार पढ़ाई करती है, जिससे उसने कड़ी मेहनत से जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम की दादी आशा रानी और दादा प्रेम दत्त ने इस खुशी के मौके पर शुभम का मुंह मीठा करवा कर मुबारकबाद दी। शुभम ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती, जिसके लिए वह कड़ी से कड़ी मेहनत कर रही है।

खबरें और भी हैं...