पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के 35 मामलों में वांटेड आरोपी पुलिस ने पकड़ा

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के 35 मामलों में वांटेड आरोपी पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज 35 मामलों में वाटेंड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जालंधर, फगवाड़ा, जीरा, लुधियाना, होशियारपुर व कपूरथला में मामले दर्ज है। आरोपी बाल्मीकि गेट नीला महल जालंधर का राकेश अराेड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...