पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिपलांवाला में आग लगने से शेड, तूड़ी के दो कुप जले, पशु झुलसे

पिपलांवाला में आग लगने से शेड, तूड़ी के दो कुप जले, पशु झुलसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

गांव पिपलावाला में आग की चपेट में आने से हवेली में बनी शेड समेत तूड़ी के दो कुप जलकर राख हो गए और एक भैंस भी मामूली झुलस गई। पिपलांवाला के सुखविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब दो बजे उनको सूचना मिली के बलकार सिंह पुत्र सेवा सिंह की हवेली में आग लग गई है, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत फोन कर दमकल विभाग को दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बलकार सिंह की हवेली में बनी शेड और दो तूड़ी के कुप जलकर राख हो गए और इस हादसे में एक भैंस भी मामूली जल गई।

खबरें और भी हैं...