पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवकों ने ट्यूबवेल पर रहते प्रवासी मजदूरों से की मारपीट, 6 जख्मी

युवकों ने ट्यूबवेल पर रहते प्रवासी मजदूरों से की मारपीट, 6 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | गांव बस्सी गुलाम में ट्यूबवेल पर रहते छह प्रवासी मजदूरों पर 8-9 अज्ञात युवकों ने हमला कर और नकदी लूट ली। जख्मी मजदूर सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। प्रीतम (17) ने बताया कि बुधवार को उसके पांच साथी काम पर चले गए और वह कमरे में ही था। तभी दो गाड़ियों में छह युवक आए और मारपीट कर उसको गाड़ी में बजवाड़ा के एक ईंट भट्ठे के पास बने कमरे में ले गए। वहां उससे अश्लील हरकतें की और कमरे में बंद कर दिया। वह किसी तरह वहां से निकल अपने ठिकाने पर आ गया और किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार रात 11 बजे वही युवक दो गाड़ियों में आए और तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर जख्मी हो गए। धमकियां देते हुए उक्त युवक फरार हो गए। इस हमले में दिनेश कुमार, चमन लाल, राजू, राजेश छोटू और प्रीतम घायल हो गए।

गांव के लोग उनका शोर सुन ट्यूबवेल पर पहुंचे और उनको सुबह 8 बजे सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया। थाना सदर के एसएचओ अंकुर गुप्ता ने बताया कि मामला उनके ध्यान में हैं। पुलिस हमलावरों विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पहले एक प्रवासी मजदूर को अगवाकर कमरे में किया था बंद

खबरें और भी हैं...