थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
होशियारपुर की केन्द्रीय जेल में ड्यूटी देने पहुंचे एक पेस्को कर्मचारी की जेल के अंदर प्रवेश करते समय तलाशी की गई तो उससे 189 नशीली गोलियों और दो मोबाइल फोनों बरामद हुए। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसआई नरेश कुमार ने बताया कि जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट आशानंद ने बताया कि दो बजे के करीब पैस्को कर्मचारी दिलावर सिंह निवासी बूथगढ़ ड्यूटी देने के लिए जेल में पहुंचा। उसकी जेल के मुख्य गेट के आगे तलाशी ली गई तो उसके पास से 189 नशीली गोलियों समेत दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दिलावर सिंह विरुद्ध धारा 52-ए और 22,61,85 तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।