पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर

होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वीरवार सुबह 7.30 बजे हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत और 3 लोग जख्मी हो गए। एक्सीडेंट कार का पीछे का टायर फटने के कारण हुआ। सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल अजीम ने बताया कि वह जम्मू के कटड़ा शहर के रहने वाले हैं। शिमला के कॉलेज में उसका भाई सोराब पढ़ता है। वह उनसे मिलने अपने पिता बशीर अहमद, माता तस्लीम अख्तर और बहन इकरा के साथ अपनी कार में चंडीगढ़ गए थे। सोराब शिमला से चंडीगढ़ आया हुआ था। अजीम ने बताया कि रात को सोराब से मिलकर वीरवार सुबह 4 बजे उसे शिमला जाने वाली बस में बिठाकर वह लोग वापस कटड़ा के लिए चल पड़े। कार उनके पापा बशीर अहमद चला रहे थे। 7.30 बजे के करीब जब वह बद्दोआन गांव के पास पहुंचे तो कार का पिछला टायर फटने से कार असंतुलित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनप्रीत बैंस ने तस्लीम अख्तर को मृत बताया और घायलों की मरहम पट्टी करने के बाद अजीम, इकरा और बशीर अहमद को बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। तस्लीम अख्तर की देह को सिविल अस्पताल गढ़शंकर की मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिया। थाना माहिलपुर के एएसआई शाम लाल और जेजो चौकी प्रभारी विजयंत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टूटोमजारा से बद्दोआन के बीच अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 10 दिसंबर 2017 इस जगह के बिल्कुल पास कार दुर्घटना में होशियारपुर के युवा वकील की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...