भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
मोहल्ला सुंदर नगर के युवक के पास से नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद कर थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज किया गया है। थाना मॉडल टाउन के थानाध्यक्ष नरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त पर थी। जब वह पुरहीरा बाइपास पर पहुंचे तो शक पड़ने पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1300 नशीले कैप्सूल, 500 गोलियां और 352 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिसके बाद उक्त युवक को काबू कर उस पर थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की रोशन लाल उर्फ रोशा निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई है।