पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानवाधिकारों के लिए काम करने पर बेटे को मिली पहचान : संतोख सिंह

मानवाधिकारों के लिए काम करने पर बेटे को मिली पहचान : संतोख सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

हरकीरत सिंह को ऑस्ट्रेलिया में ग्रीन्स पार्टी की ओर से कैंडिडेट बनाए जाने उसके गांव अजनोहा में खुशी का माहौल है। वीरवार को प्रेस क्लब में हरकीरत सिंह के पिता संतोख सिंह, माता जसविंदर कौर (ब्लॉक समिति मेंबर), बहन डॉ. सुखपाल कौर, मनजीत कौर, सुखविंदर कौर, सुखप्रीत कौर, मुकेश कुमार, गुरजोत कौर ने मीडिया से बातचीत की। सेवा मुक्त एसडीओ पिता संतोख सिंह ने बताया कि हरकीरत सिंह को विक्टोरिया प्रदेश में होने जा रहे चुनावों में ग्रीन्स पार्टी की तरफ ने पश्चिमी हलके मेलटन से कैंडिडेट बनाया है। यह पंजाब के लिए फख्र और सम्मान की बात है। ग्रीन्स पार्टी ने उसके द्वारा किए गए मानवाधिकार और भाईचारे की मुश्किलों के लिए आवाज बुलंद करने के बदले चुना है। अजनोहा समेत पूरे पंजाब को आस है कि इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया रहते पंजाबी उसका साथ देंगे।

उन्होंने बताया कि हरकीरत बचपन से ही पढ़ाई और खेलों के अलावा धार्मिक समागमों में आगे रहता था। 2006 में वह पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया और वहां पढ़ाई के साथ समाज सेवी कामों से अपनी पहचान बनाई और 2013 में सीनियर जेल अफसर बन गया। सरकारी नौकरी दौरान भी उसने समाज सेवा के कामों को नहीं छोड़ा। 2013 में उसकी शादी अमनदीप कौर से हुई और उनके दो बेटे हैं।

खबरें और भी हैं...