होशियारपुर | विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर सेहत विभाग द्वारा रयात बाहरा मेडिकल केयर सेंटर में जागरूकता सेमिनार सिविल सर्जन डॉ. रेणु सूद की अगुवाई में लगाया गया। सेमिनार की शुरुआत डॉ. सुखमीत बेदी ने मुख्य मेहमानों का स्वागत करके की। सिविल सर्जन ने बताया कि संसार में हर 10 व्यक्तियों के पीछे तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है। 50 प्रतिशत लोगों को इस बीमारी से पीड़ित होने का अहसास भी नहीं होता। हाइपरटेंशन के लक्ष्ण सिर दर्द, सिर चकराना, घबराहट, थकावट, धुंधला दिखाई देना है, इसलिए हमें शारीरिक जांच करवाते रहना चाहिए। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सतपाल गोजरा ने बताया कि विश्व सेहत संगठन द्वारा 2005 से इस दिवस पर पूरी दुनिया में जागरूकता फैलाई जा रही है। इस साल के थीम ‘अपना नंबर जानो’ के तहत हर व्यक्ति को ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहना चाहिए। जिला मास मीडिया अफसर पुरुषोत्तम लाल ने भी विचार पेश किए। इस मौके पीआरओ राजिंदर कुमार मैडी भी मौजूद थे।