पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट सोल्जर स्कूल में 500 छात्रों को एमआर टीके लगाए

सेंट सोल्जर स्कूल में 500 छात्रों को एमआर टीके लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में एमआर टीकाकरण के लिए विशेष कैंप लगाया। उद्घाटन स्कूल प्रिंसिपल उर्मिल सूद के साथ एसएमओ हारटा-बड़ला डॉ. संदीप कुमार खरबंदा, सिविल सर्जन डॉ. रेनू सूद तथा मेडिकल अफसर डॉ. मनदीप कुमार ने किया। इस मौके डॉ. खरबंदा ने बताया कि रुबेला-खसरा एक खतरनाक बीमारी है, जिसको जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा यह वैक्सीन लगाई जा रही है। इस टीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। डॉ. रेनू सूद ने बताया कि टीकाकरण अभियान एक मई से 5 हफ्तों तक यह चलेगा। इस दौरान 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए जाने हैं। स्कूल प्रिंसिपल सूद ने बताया कि इस विशेष कैंप के दौरान करीब 500 छात्रों को एमआर टीके लगाए। ऐसे ही सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में भी प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर व डॉ. विक्रमजीत सिंह की देख-रेख में 217 छात्रों को टीके लगाए। इस मौके एमएच डब्ल्यू डॉ. विक्रमजीत, एलएचबी मनजीत कौर, एएनएम विनीता देवी, रेखा, दलजिंदर कौर, रंजना बाला, सुरजीत कौर, आशा वर्कर सीमा रानी, स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...