पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइकिल सवार को बोलेरो ने लिया चपेट में, घायल

साइकिल सवार को बोलेरो ने लिया चपेट में, घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित बोड़ामोड़ बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक जबड़ा गांव के रामदेव भुइयां का पुत्र अजय भुइयां है। अजय बोड़ामोड़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर से साइकिल से वापस जबड़ा गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चतरा की ओर से आ रहे अस्पताल के एंबुलेंस ने उसे घटनास्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...