प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को मीरपुर गांव के मोहम्मद शौकत कुरैशी के घर में छापामारी की। इसमें काफी मात्रा में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने मकान मालिक मोहम्मद शौकत कुरैशी और उसके पुत्र अरशद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शौकत अपने घर से प्रतिबंधित मांस को बेचा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी माइकल मरांडी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। मांस की जांच पशु चिकित्सक ने किया।