निलांजन नदी पुल के पास अज्ञात अधेड़ महिला का मिला शव
हंटरगंज | हंटरगंज थाना क्षेत्र के निलांजन पुल के समीप एक अधेड़ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला लावारिस हालत में हंटरगंज बाजार में घूमते हुए देखी गई थी। लोगों का अनुमान है कि यह महिला ने भूख प्यास से दम तोड़ दिया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार सीओ राम सुमन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अरुण चौरसिया थाना प्रभारी माइकल मरांडी पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।