हंटरगंज में अंबेडकर की जयंती पर निकली प्रभातफेरी
हंटरगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी हंटरगंज पानी टंकी से शुरू होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जयंती समारोह स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में पहुंचा और प्रभातफेरी सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जयंती समारोह की अध्यक्षता राज भाषा के सेवानिवृत्त डायरेक्टर सहेंद्र राम ने और संचालन शिक्षक सह समाजसेवी रविंद्र कुमार रवि ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी विशिष्ट अतिथि रूबी वर्मा के अलावे प्रमुख प्रीति कुमारी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर देश की एकता अखंडता के संस्थापक थे। उन्होंने टूटते हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया और भारत को मजबूत बनाने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रेनू दास ,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील दास, सुरेश पासवान कौशलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. फखरुद्दीन अंसारी, डॉ. फहीम अहमद, राम बुझावन रजक, चंद्रिका यादव, प्रभु दयाल यादव, रामदेव सिंह, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, संजय पासवान, सूबेदार पासवान आदि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के हजारों की संख्या में ओबीसी ,एसटी, ऐसी महिला एक पुरुष एवं छात्र-छात्राएं सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
पत्थलगडा | पत्थलगडा में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बीडीओ वासुदेव प्रसाद, अंचलाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, प्रमुख धनुषधारी राम दांगी, सिंघानी मुखिया कुसुमलता कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, मेराल मुखिया भरत गंझू, नोनगांव मुखिया सतीश कुमार, बीपीओ सुबोध पासवान समेत अन्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बरवाडीह पंचायत सचिवालय, नोनगांव गोपीपुर, मध्य विद्यालय पत्थलगडा व अन्य स्थानों में भी भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।