हंटरगंज-उरैली पथ की स्थिति जर्जर, लोग परेशान
हंटरगंज | प्रखंड के उरैली पंचायत की दूरी 5 किलोमीटर के लगभग है। यह पंचायत केदली पंचायत के गढकेदली एवं केंद्रीय खुर्द होते हुए जाती है। जहां रास्ते में हजारों गड्ढे बना हुए है। खराब सड़क के कारण हमेशा दुर्घटना होते रहती है। रास्ता इतना खराब है कि बच्चों को स्कूल जाने में तथा बड़ी एवं छोटी वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 किलोमीटर रास्ता तय करने के लिए 8 से 9 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग गांव पहुंचते है। खासकर गढ़ केदली गांव के समीप सबसे ज्यादा खतरनाक बनी हुई है। रास्ता पार करने में शरीर कांप जाता है। ताज्जुब की बात है कि प्रखंड मुख्यालय से सटे गांव को काफी उपेक्षा की जा रही है।