पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | प्रखंड के नागर गांव में मंगलवार को नवनिर्माण शिव मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राम नगीना सिंह एवं संचालन भूपेन्द्र सिंह ने किया। महायज्ञ मंडप, प्रवचन के लिए भव्य पंडाल, स्वागत गेट, श्रद्धालुओं के लिए मिनी बाजार, हिंडोला, ब्रेक डांस के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक राम नगीना सिंह को अध्यक्ष , भूपेंद्र सिंह, विनोद सिंह, श्रीनाथ सिंह, शंभू विश्वकर्मा, मंटू सिंह, शक्ति कुमार सिंह उर्फ कल्लू सिंह , शिवनाथ सहित काफी संख्या में गन्य मान्य लोग मौजूद थे। विदित हो कि आगामी 4 मई से 14 मई तक शिव प्राण प्रतिष्ठा सा रूद्र महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। महान महायज्ञ को कान्हाचट्टी के प्रधान पुजारी आचार्य उमेश पंडित के नेतृत्व में सुख संपन्न कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...